पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिकअप कार भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

पिकअप-कार भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के काया पेट्रोल पम्प के पास कार और पिकअप की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसके तीन साथी घायल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में साबरकांठा निवासी उद्धव राज सिंह (37) पुत्र नरेन्द्र सिंह चंपावत की मौत हुई है। उद्धव के साथी चंद्रवीर, राकेश और सिद्धार्थ घायल हो गए। बुधवार शाम को चारों कार से उदयपुर से वापस अहमदाबाद जा रहे थे। काया में इन्होंने रोड क्रॉस कर पेट्रोल भरवाया था। उसके बाद यह हादसा हो गया।