पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएसयूआई ने निकाली जन चेतना रैली

एनएसयूआई ने निकाली जन चेतना रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयराष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जनचेतना रैली शनिवार को सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु चौधरी की अगुवाई में निकली। फतह स्कूल के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास रैली को पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, शहर जिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर, जिलाध्यक्ष दीपक मेवाड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में चौधरी के साथ नवनिर्वाचित महासचिव सिद्धार्थ सोनी, संयुक्त सचिव भावना मेघवाल, बीएन कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अजय सिंह देवड़ा, कॉमर्स कालेज महासचिव रोशन खींची, आर्ट्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित नायक आदि छात्र नेता शामिल हुए।

रैली सूरजपोल, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, घंटाघर, हाथीपोल, अश्वनी बाजार, देहलीगेट होते हुए श्रमजीवी काॅलेज में सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में प्रदेशाध्यक्ष भाकर और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा ने कहा कि जिस जोश से कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव में एकजुटता दिखाई, वह आगे भी बनी रहे। उप चुनाव की सफलता के बाद अब निगम बोर्ड चुनाव की बारी है। संचालन दिलीप जारोली ने किया। आभार महेंद्र एच. पारीक ने जताया।

उदयपुर.फतह स्कूलके सामने से निकलती एनएसयूआई की जन चेतना रैली। भास्कर