- Hindi News
- लेकसिटी में साउथ एशियन यूथ फेस्टिवल अगले साल मार्च में
लेकसिटी में साउथ एशियन यूथ फेस्टिवल अगले साल मार्च में
उदयपुर|झीलों कीनगरी में अगले साल 7 से 11 मार्च तक साउथ एशियन यूथ फेस्टिवल मनाया जाएगा। इसमें कई देशों के विवि से स्टूडेंट्स हिस्सा लेने उदयपुर आएंगे। शुक्रवार को दिल्ली में सुविवि के कुलपति प्रो. आईवी त्रिवेदी भारतीय विश्वविद्यालय संघ के बीच करार हो गया है। इस करार के चलते उदयपुर के सरकारी निजी कॉलेजों को भी आयोजन से जोड़ा जाएगा। इसमें यहां आने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए भोजन, आवास सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। प्रो. त्रिवेदी ने बताया कि आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों विश्वविद्यालयों के साथ बैठक की जाएगी और जिम्मेदारियां बांटी जाएगी। फेस्टिवल में भारत सहित अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव श्रीलंका से स्टूडेंट्स आएंगे।
बुकहोंगे सारे ऑडिटोरियम : फेस्टिवलके दौरान शहर के सभी ऑडिटोरियम बुक रहेंगे, जहां शैक्षणिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें ग्रुप डांस साॅन्ग, डिबेट, परंपरागत वाद्ययंत्र आदि श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। भारतीय विश्वविद्यालयों के यूथ फेस्टिवल के दौरान जो व्यवस्थाएं बनाई गई थी, उससे दोगुने से अधिक पैमाने पर इसकी व्यवस्थाएं की जाएंगी।