- Hindi News
- चांदपोल सैटेलाइट अस्पताल में मिलेगी जिला अस्पताल की सुविधा : राठौड़
चांदपोल सैटेलाइट अस्पताल में मिलेगी जिला अस्पताल की सुविधा : राठौड़
चिकित्सामंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चांदपोल सैटेलाइट में जल्द ही जिला अस्पताल की सुविधा मिलेगी। हरिदास जी की मगरी स्थित सेवा भारती चिकित्सालय में ब्लड बैंक और डायलिसिस यूनिट संचालित करने में सरकार सहयोग करेगी।
चिकित्सा मंत्री राठौड़ रविवार को सेवा भारती चिकित्सालय के द्वितीय चरण में बनने वाले भवन के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया के आग्रह पर राठौड़ ने कहा कि वे इस मामले को दिखवाएंगे कि आखिर फाइल कहां अटकी है। सेवा भारती चिकित्सालय में एक साल में ब्लड बैंक स्थापना डायलिसिस यूनिट नियमित चलाने, माह में दो से तीन दिन डॉक्टर उपलब्ध करवाने का भी सरकार प्रयास करेगी। कटारिया ने सेवा भारती चिकित्सालय में होम्योपैथिक यूनिट संचालित करने सुंदर सिंह भंडारी ट्रस्ट की ओर से सवा लाख रुपए देने अस्पताल में दूसरे कार्यों के लिए सालाना एक लाख का सहयोग देने की घोषणा की। समारोह में सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, मिराज ग्रुप के सीएमडी मदन पालीवाल, सांसद अर्जुन मीणा, मेयर रजनी डांगी, आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक श्री वर्धन यशवंत पालीवाल सहित कई विधायक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। तीनों मंत्रियों ने यहां सुंदरसिंह भंडारी ट्रस्ट की ओर से लगाए गए चिकित्सा शिविर का जायजा लिया। कटारिया, राठौड़ किलक की मौजूदगी में मल्लातलाई चौराहे पर सुभाष चंद बोस की आदमकद प्रतिमा का अनावरण सज्जनगढ़ रोड पर स्वागत द्वार का लोकार्पण भी हुआ।
2007 में जिला अस्पताल घोषित हो गया था सैटेलाइट अस्पताल
अंबामाताथाने के सामने स्थित चांदपोल सैटेलाइट अस्पताल मई 2007 में जिला अस्पताल घोषित हुआ था। क्षेत्रीय पार्षद दुर्गेश शर्मा ने बताया कि ताे वित्तीय स्वीकृति मिली ही स्टाफ की नियुक्ति हुई। अस्पताल भवन में 56 लाख की लागत से हॉल बनाया गया जिसमें 50 बेड लग सकते हैं।
शिलान्यास समारोह में चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पंचायती राज्य मंत्री गुलाबचंद कटारिया अन्य अतिथि।