पानी पर सजाई सांझी
उदयपुर | राधावल्लभजी मंदिर में रविवार को सांझी महोत्सव के तहत भगवान श्रीकृष्ण द्वारा तर्जनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाते हुए दृश्य दर्शाया गया। पुजारी राजेश पंचोली ने बताया कि अंकन भंवर टेलर, पराग, राजू भाई आदि द्वारा किया गया। अक्षय पात्र संस्था की ओर से सेक्टर 3 में लालन के झूलन महोत्सव के तहत मिठाई के झूलन में भगवान श्रीकृष्ण को विराजित किया गया। झूलन मनोरथ में कीर्तन, प्रवचन आदि अनुष्ठान हुए।