- Hindi News
- मेगा अायुर्वेद शिविर में 2211 को मिला लाभ
मेगा अायुर्वेद शिविर में 2211 को मिला लाभ
उदयपुर| आयुर्वेदचिकित्सा पद्घति का लाभ आमजन को अधिक से अधिक मिले इसके लिए वैद्यों को जिम्मा लेना होगा। उदयपुर में हुए इस चिकित्सा शिविर के बाद अब अगले साल इसे बड़े स्तर पर किया जाएगा। नगर निगम एवं आयुर्वेद विभाग के साझे में मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के समापन अवसर पर महापौर रजनी डांगी ने यह बात कही। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, समाजसेवी प्रमोद सामर ने शिविर पर प्रकाश डाला। शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया शिविर में कुल 2211 रोगियों को परामर्श कर 7 से 10 दिन की निशुल्क औषधियां दी गई। अर्श भगन्दर के 123 रोगियों का परीक्षण कर 57 के आयुर्वेद शल्य चिकित्सा क्षार सूत्र के माध्यम से ऑपरेशन हुए।