संत वासुराम का वर्शी उत्सव मनाया
उदयपुर | सिंधके संत वासुराम का वर्शी उत्सव के दूसरे दिन रविवार को प्रतापनगर के वासुराम मंदिर में सुखमनी पाठ का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने भाग लिया।
इस मौके पर माता गंगा देवी एवं भावना बहन ने सुखमनी सुखन जो भंडारों, पणंदो कोई भागन वारो, सुखमनी सुखदायी, साई वासुराम अवतार .... आदि भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। हिरणमगरी संगत ने गुरुवाणी कीर्तन पेश किया, वहीं अजमेर के युवा सिंधी भगत घनश्याम भगत एवं पार्टी ने देर रात तक भजन प्रस्तुत किए। मंदिर सचिव रंगवानी ने बताया कि सोमवार को मंदिर में 12 बजे श्री अखंड पाठ साहब का भोग होगा वहीं वी-आर म्यूजिक पार्टी भजन प्रस्तुति देगी। गुरुवार को महोत्सव का समापन भगवान झूलेलाल की अखंड ज्योति विसर्जन के साथ होगा।