पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन आज

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| आवासएवं पट्टे की मांग को लेकर आवास अधिकार संघर्ष मंच एवं कच्ची बस्ती फैडरेशन की ओर से मंगलवार को कलेक्ट्री बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। माकपा पार्षद राजेश सिंघवी ने बताया कि सुबह 11 बजे टाऊनहाल से रैली रवाना होगी और कलेक्ट्री के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा।

लापरवाहीपर बीडीओ को नोटिस

उदयपुर | निर्मलभारत अभियान में लम्बे समय शेष रही स्वीकृतियां तथा महानरेगा से जारी कन्वर्जेंस के मस्टररोल जारी नहीं करने के मामले में जिले की सभी 11 पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों (बीडीओ)को नोटिस दिए गए हैं। जिला परिषद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार हाल ही जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में निर्मल भारत अभियान की समीक्षा करते हुए पंचायतीराज आयुक्त ने कार्यक्रम की प्रगति पर गंभीर अंसतोष जताया था।

आजसम्मानित होंगे पीएफ के पेंशनर

उदयपुर | कर्मचारीभविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से मंगलवार को देशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों में सम्मान समारोह होंगे। इनमें उन पेंशनरों का सम्मान होगा, जिनकी मासिक पेंशन हाल ही में बढ़कर न्यूनतम 1000 रुपए हुई है।

शहरके लिए 24 पोस्टमैन की नियुक्ति

उदयपुर | डाकविभाग में पोस्टमेन भर्ती के माध्यम से उदयपुर को 24 पोस्टमैन मिले हैं। प्रवर अधीक्षक एन.डी. प्रजापति ने बताया कि पिछले महीने हुई परीक्षा का परिणाम घोषित होने पर प्रदेशभर में 288 पदों पर भर्ती हुई। यहां शास्त्री सर्कल में 11 और हिरणमगरी में 5 नई बीटें बनाई गई। इनके साथ ही कुछ पद रिक्त चल रहे थे। नए पोस्टमैन आने से डाक वितरण व्यवस्था में सुधार होगा।

धूम्रपानकानून के तहत बनाए 5 चालान

उदयपुर | सार्वजनिकस्थलों पर धूम्रपान करने पर फूड ऑफिसर की टीम ने 5 लोगों के चालान बनाए। फूड ऑफिसर अनिल भारद्वाज ने बताया कि हॉस्पिटल और फतहसागर पर धूम्रपान करते लोगों के चालान बनाए गए। इससे पहले रोडवेज बस स्टैंड पर चालान बनाए गए थे।

आजयहां लगेंगी बिजली चौपालें

उदयपुर | बिजलीडिस्कॉम की ओर से साप्ताहिक चौपाल मंगलवार को लगेगी। ऐसे में शहर में सेक्टर 4, प्रतापनगर, गोवर्धन विलास, शक्तिनगर, पावर हाऊस द्वितीय, मधुबन, गुलाब बाग, स्टेट मोटर गैराज के सबडिवीजनों और ग्रामीण क्षेत्र के बेकरिया, अलसीगढ़, घासा, सनवाड़, गाडावत, जावस, भोरई, शेषपुर, सलूंबर, गुपड़ी, बंबोरा, कुंडई, माजावड