मेयर, नेता प्रतिपक्ष पार्षदों के सुझाव
इन्होंने भी रखे विचार
विकास कार्यों की फाइनेंशियल के साथ टेक्नीकल ऑडिट भी हो
विकासकाम या बड़े प्रोजेक्ट की फाइनेंशियल ऑडिट तो होती है, लेकिन टेक्नीकल ऑडिट की व्यवस्था नहीं है। काम गुणवत्तापूर्ण हुआ है या नहीं, इसके मूल्यांकन के लिए यह ऑडिट जरूरी है। इस ऑडिट से ही काम और ज्यादा गुणवत्ता से होना संभव होगा तथा जिम्मेदारी भी तय हो सकेगी। इतना ही नहीं विकास कार्य की मंजूरी से पहले मोहल्ला वार्डस्तर पर जनमत जाना जाए। यह विजन स्मार्ट वार्ड स्मार्ट सिटी थीम पर दैनिक भास्कर रूबरू के सोमवार को सेक्टर 4 स्थित विद्या निकेतन में हुए नौवें चरण में सामने आए। कार्यक्रम में वार्ड 26, 38, 39 40 के नागरिकों, वर्तमान पूर्व पार्षदों तथा मेयर ने हिस्सा लिया।
> आयड़ पुलिया की चौड़ाई बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि जाम नहीं लगे।
> श्रेष्ठ काम करने वाले पार्षदों के लिए पुरस्कार पॉलिसी बनें।
> निकाय अतिक्रमण सेल बनाएं जो नियमित माॅनिटरिंग करे।
> पॉलिसी बनाने से पहले उस वार्ड के बाशिंदों से जनमत लिए जाए।
>पार्किंग एरिया में कॉमर्शियल गतिविधियों बंद हो।
> वार्डों में शिकायत सुझाव पुस्तिका रखवाई जाए।
> 60 फीट चौड़ी सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाए।
> गंदे नालों को ढका जाए, ताकि बीमारियां नहीं पनपे।
> आयड़ क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए पुलिया पर बने लेकसिटी मॉल से नदी किनारे सुभाष नगर तक मास्टर प्लान में प्रस्तावित सड़क का काम तत्काल शुरू हो।
> टेकरी क्षेत्र में स्थित कजलीवन में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से मकानों की नीवें कमजोर हो गई हैं।
मुकेश पुजारी, सुधीर जोशी, कृष्णा मीणा, राहुल व्यास, सुरेश कुमार जैन, विनय शर्मा, पूरण मेनारिया, मोतीलाल डांगी, सुनीलपुरी गोस्वामी, प्रो. किशोर गेरा, हेमराज लौहार, हस्तीमल कोठारी, लोकेश चौधरी, गजेंद्र सिंह, गब्बर सिंह, मनीष गहलोत, सचिन सक्सेना, राकेश पोरवाल, विजय शर्मा, जगदीश जलानिया, लक्ष कलाल, राहुल परमार, राहुल पंड्या, सत्येंद्र शर्मा, पदम सिंह, तरुण भटनागर, रोहित खोखावत, विनोद श्रीमाली, नारायण सिंह, आरसी सालवी, हिम्मतसिंह देवड़ा, रणजीत सिंह, रमा वैष्णव, किरण कुमार नागौरी, यश जोशी, कुबेर सिंह, विनित जोशी, हेमेंद्र सिंह, हुकमराज डांगी, जितेंद्र सिंह राणावत, भूषणप्रकाश, प्रीतम मेनारिया, इंजीनियर दिनेश वरदार, रामेश्वरप्रसाद भट्ट, ओ