पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाही ट्रेन पर पथराव, चार खिड़कियों के कांच टूटे

शाही ट्रेन पर पथराव, चार खिड़कियों के कांच टूटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर/डबोक | शाहीट्रेन पैलेस ऑन व्हील पर शनिवार शाम कुछ लोगों ने देवाली के पास पत्थर फेंककर एक डिब्बे की चार खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। हालांकि किसी पर्यटक को चोट नहीं आई, लेकिन वे डर जरूर गए। रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक जेएल मीणा ने डबोक थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। ट्रेन में 87 पर्यटक सवार थे। शाही ट्रेन के जीएम प्रदीप बोहरा ने बताया कि हर वर्ष यात्रा के दौरान एक-दो ऐसी घटनाएं होती हैं। उदयपुर से निकलते समय कुछ अज्ञात शरारती बच्चों ने ट्रेन पर पत्थर फेंके थे, जिससे खिड़की के कांच टूट गए। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और निश्चित शिड्यूल के अनुसार रविवार को जैसलमेर पहुंचे।