- Hindi News
- पाइप लाइन फूटी, सेक्टर 14 में नहीं हुई जलापूर्ति
पाइप लाइन फूटी, सेक्टर 14 में नहीं हुई जलापूर्ति
उदयपुर | पाइपलाइन लीकेज होने से सेक्टर-14 की द्वारिकापुरी, बी-ब्लॉक और हाउसिंग बोर्ड आदि कॉलोनियों में रविवार को पानी सप्लाई नहीं हो पाया। यहां पांतरे सप्लाई होनी थी, लेकिन पाइप लीकेज की समस्या से जल वितरण नहीं हुआ। ऐसे में लगातार दो दिन तक पानी नहीं मिलने से लोगों ने अपने घरों में टैंकर से पानी मंगवाना मजबूरी बना, तो पीने के लिए कैम्पर भी मंगवाए गए। जलदाय विभाग के एक्सईएन प्रहलाद मीणा ने बताया कि पाइप लाइन मरम्मत का काम शाम को पूरा हो गया। सोमवार को निर्धारित समय पर सप्लाई दी जाएगी।