पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिश्वत मामले में मुंबई के पुलिसकर्मी के खिलाफ पेश होगा चालान

रिश्वत मामले में मुंबई के पुलिसकर्मी के खिलाफ पेश होगा चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. गुलाबबाग रोड स्थित एक होटल से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए मुम्बई के असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अनंत विश्वराम पंवार के खिलाफ एसीबी को अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की मंजूरी के बाद उदयपुर एसीबी हफ्तेभर में चालान पेश करेगी। एसीबी के एएसपी ब्रजेश सोनी ने बताया कि जांच पूरी कर अभियोजन स्वीकृति के लिए फाइल मुख्यालय के जरिए मुम्बई कमिश्नर ऑफिस भेजी गई थी। इस सप्ताह कोर्ट में चालान पेश करेंगे।

यह था मामला : 10 जुलाई 2013 को एसीबी की टीम ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर अनंत विश्वराम पंवार को ट्रेप किया था। उसने यह राशि गुड़ली स्थित देवयानी फॉस्फेट फर्टिलाइजर कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट को 7 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में राहत दिलाने रिमांड में मारपीट नहीं करने के बदले लिए थे।