पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की कीमत से ज्यादा हो गया रोड टैक्स, आरटीओ करेगा नीलामी

वाहन की कीमत से ज्यादा हो गया रोड टैक्स, आरटीओ करेगा नीलामी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. परिवहन विभाग में जब्त पड़े कई वाहनों का रोड टैक्स कीमत से भी ज्यादा होने पर मालिक नोटिस पर नोटिस भेजने के बावजूद संपर्क नहीं कर रहे हैं। ऐसे वाहनों को विभाग नीलाम करेगा। फिलहाल ऐसे 14 चार पहिया वाहन हैं, जिनका लंबे अरसे से रोड टैक्स स्पेशल रोड टैक्स जमा नहीं हुआ है। हालांकि कुछ वाहनों का टैक्स 10 हजार रुपए ही है। कइयों का पते गलत होने से संपर्क नहीं हो पाया। अब विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है। ये वाहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए थे।

वाहनों पर ऋण या लेनदेन तो नहीं

परिवहन विभाग रोड टैक्स बकाया वाले वाहनों को नीलाम करने से पहले सार्वजनिक नोटिस जारी कर रहा है। विभाग का मानना है कि इन वाहनों पर बैंक, संस्था या किसी व्यक्ति ने कोई ऋण तो नहीं दिया है। अगर किसी को इस पर एतराज है तो विभाग से संपर्क किया जा सकता है। वाहन मालिक को भी पता नहीं हो तो जुर्माना अदा कर अपने वाहन रिलीज करा सकते हैं।

नंबर कब से बकाया बकाया कर

आरजे 27 जी 1626 2011 83,767

आरजे 27 सी 4120 2013 2224

आरजे 27 टीए 0216 2011 21,959

आरजे 27 पी 3742 2011 10,365

आरजे 27 पी 3555 2008 14,463

आरजे 27 पी 3880 2012 10,000

आरजे 27 पी 5030 2012 11,809

आरजे 27 टीए 2474 2010 37,104

आरजे 27टीए 0281 2007 1,47,701

आरजे 27 टीए 9001 2008 4,95,460

आरजे 27 पीए 5801 2008 4,57,900

आरजे 27 पीए 8001 2008 1,86,147

आरजे 27 पीए 2079 2009 17,87,434

डीएल 1 पीसी 4656 - 26,68,738