पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ वारंटी गिरफ्तार

आठ वारंटी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| नाईपुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर आठ स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया। ये विभिन्न मामलों में तीन-चार साल से फरार थे। हेडकांस्टेबल घनश्याम चौबीसा ने बताया कि मारपीट के आरोप में चार साल से फरार छोटी उंदरी निवासी रमेश पुत्र हुरमा, धर्मा पुत्र होमा गमेती को, तीन साल से फरार वरडा निवासी गमेर पुत्र मोखम सिंह देवड़ा, कालू सिंह पुत्र माधो सिंह, करण सिंह पुत्र गमेर सिंह, मोटर चोरी में फरार मल्लातलाई निवासी भगवान उर्फ भग्गा पुत्र रंगलाल, चंदन चोरी में चार साल से फरार नया गुडा निवासी हरीश उर्फ हरया उर्फ हरजी पुत्र देवा मीणा और शराब तस्करी मामले में फरार चल रहे बड़ी उंदरी निवासी पप्पू पुत्र रामा को गिरफ्तार किया है।