उदयपुर. पुलिस को किसी अपराधी की सूचना देनी हो, किराएदार का वेरीफिकेशन कराना हो या फिर इमरजेंसी में पुलिस को बुलाना हो तो थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके एंड्रॉइड
मोबाइल फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर आप घर बैठे यह काम कर सकेंगे। स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) की ओर से RajCop Citizen नाम से एप्लीकेशन बनाई गई है। जयपुर और जोधपुर में शुरू होने के बाद नवंबर में उदयपुर में शुरू हो जाएगी है। राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर जाकर राजकॉप सिटीजन एप्लीकेशन डाउनलोड की जा सकेगी। डाउनलोड कर खुद का मोबाइल नंबर डालकर एप्लीकेशन में रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग राज्य जिला मुख्यालय होगी।
ये होंगे फायदे
आपराधिक सूचना : एप के आपराधिक सूचना बॉक्स में जाकर दी जा सकेगी। क्राइम कैटेगरी का चयन कर फोटो और वीडियो बनाकर, रिमार्क डालकर सेव करना होगा।
पुलिस वेरिफिकेशन : पहले स्टेप में किराएदार और घरेलू नौकर की फोटो लेनी होगी। दूसरे स्टेप में किराएदार या घरेलू नौकर के एड्रेस प्रूफ की फोटो लेनी होगी, तीसरे स्टेप में उसकी तमाम जानकारी डालकर सेव करना होगा।
सेकंड हैंड गाड़ी : सर्चव्हीकल ऑप्शन में जाकर गाड़ी का नंबर डालने पर उसके चोरी होने या नहीं होने का रिकॉर्ड जाएगा।
मुसीबत में : एप्लीकेशनमें 100 नंबर डायल करने के अलावा अलर्ट पुलिस
ऐसे में व्यक्ति के किसी मुसीबत में होने पर वह इस ऑप्शन के जरिए पुलिस तक मैसेज कर सकेगा और पुलिस एसएमएस, वॉइस और डाटा टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए आपको ट्रेस कर लेगी।