- Hindi News
- आरएनटी मेडिकल कॉलेज : प्राचार्य अधीक्षक पद के लिए 13 आवेदन आए
आरएनटी मेडिकल कॉलेज : प्राचार्य अधीक्षक पद के लिए 13 आवेदन आए
उदयपुर | आरएनटीमेडिकल कॉलेज प्राचार्य और एमबी अस्पताल अधीक्षक पद के लिए क्रमश: 8 और 5 आवेदन आए हैं। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. चंद्रा माथुर ने बताया कि प्राचार्य पद के लिए डॉ. एम.एल. मीणा, डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. तरुण गुप्ता, डॉ. घनश्याम गुप्ता, डाॅ. अरुण गुप्ता, डॉ. शलभ, डॉ. ए.के. वर्मा, डॉ. ललित रेगर तथा अधीक्षक के लिए डाॅ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. तरुण गुप्ता, डॉ. विनय जोशी, डॉ. किशन धानक डॉ. लाखन पोसवाल ने एप्लीकेशन दी है। आवेदकों की जानकारी सरकार को भिजवाएंगे। उधर, ट्रोमा सेंटर के संविदा नर्सिंग कर्मचारियों को छह माह का बकाया वेतन एक-दो दिन में मिल जाएगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है।