पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल पंप लूट से पहले ही पकड़े गए पारदी गैंग के सात बदमाश

पेट्रोल पंप लूट से पहले ही पकड़े गए पारदी गैंग के सात बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. एनएच 8 पर शहर में भुवाणा स्थित लोढ़ा पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे मध्यप्रदेश के पारदी गैंग के सात बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया। सभी बदमाश गुना मुरैना जिले के हैं जो तलवार, छुरी, सरिया, गुप्ती आदि हथियारों से लैस थे। फिलहाल, सातों बदमाश पुलिस रिमांड पर हैं। जहां इनसे अन्य वारदात के खुलासे की भी संभावना है।
एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि पुलिस ने पुरुषोत्तम पुत्र राधेश्याम निवासी गगाराम का पुरा मुरैना, संतोष पुत्र साधु पारदी निवासी कनेरी गुना, सोहन सिंह पुत्र कैलाश सिंह निवासी धरनावदा गुना, अशोक पुत्र रामभरोस निवासी डूमावत गुना, अनिल पुत्र जगन्नाथ निवासी कनेरा गुना, ओमप्रकाश पुत्र पहलवान यादव निवासी राधवगढ़ गुना उदयपुर में ठेकेदारी का काम करने वाले चंदन सिंह पुत्र मांगीलाल निवासी चौड़ाखेड़ी गुना को गिरफ्तार किया है।
इनमें से चंदन सिंह शहर में ठेकेदारी का काम करता है। एएसपी राजेश भारद्वाज, मुरलीधर किराडु, एसएचओ हरेंद्र सिंह, एएसआई मदनमोहन, हमेरलाल, कांस्टेबल प्रेम कुमार, चैनसिंह, संजीव शर्मा, सुरेंद्र कुमार बसंतकुमार एवं होमगार्ड विशाल की टीम ने गैंग ने कार्रवाई की।

पारदी गैंग का बदमाश चंदन सिंह उदयपुर में ठेकेदारी का काम करता है। यहां काम के दौरान चंदन ने गैंग के बदमाशों को लोढ़ा पेट्रोल पंप पर लूट डकैती के लिए बुलाया। गत दिनों सभी बदमाश उदयपुर अा गए। पुलिस को जानकारी मिली कि बदमाश गैंग शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पीछा किया तो बदमाश भुवाणा सर्कल में टवेरा कार में हथियारों से लैस होकर पेट्रोल पंप लूटने की तैयारी में थे, जिन्हें वारदात से पहले ही दबोच लिया गया।

रैकी के बाद करते हैं वारदात, हमले से नहीं चूकते

एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि पारदी गैंग के बदमाश वारदात के बाद अन्य राज्यों में भाग जाते हैं। इन्हें कोई रोकने का प्रयास करता है, तो हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। बदमाशों के बाद छुरी, गुप्ती, चाकू आदि रहते हैं। बदमाश शहर में कुछ दिन ठहरकर रैकी करते हैं तथा रात में ही वारदात करते हैं। इन बदमाशों ने कोटा, इंदौर दिल्ली में भी वारदात करना स्वीकार किया है।