- Hindi News
- वैट रिटर्न में एक जैसा अमाउंट, अफसर ने बताई तकनीकी खराबी
वैट रिटर्न में एक जैसा अमाउंट, अफसर ने बताई तकनीकी खराबी
उदयपुर | करविभाग की वेबसाइट पर वैट रिटर्न अपलोड करने पर सभी फर्म की राशि एक ही दर्शाई जाने से मंगलवार को व्यापारी परेशान रहे।
कर सलाहकार रमेश मेहता कर अधिवक्ता अरुण बोर्दिया ने बताया कि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन वैट रिटर्न अपलोड करने पर व्यापारियों द्वारा मौके पर हार्ड कॉपी में सही टर्न ओवर राशि पाई गई, लेकिन बाद में साइट पर देखने पर सभी फर्म की राशि 1, 36, 57582.11 दर्शाई जा रही है। विभाग की साइट स्लो होने से एक दिन में रिटर्न फाइल करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में विभाग के आईटी डिप्टी कमिश्नर सुखराम सिंघाटिया से भी शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी होने से उक्त राशि सभी के रिटर्न में दिखाई दी। इसे ठीक कर दिया जाएगा।