- Hindi News
- मांगों की सुनवाई नहीं होने से मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष
मांगों की सुनवाई नहीं होने से मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष
मांगों की सुनवाई नहीं होने से मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष
उदयपुर | शिक्षाकर्मचारियों की बैठक राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हुई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह राव लज्जाशंकर नागदा ने किया। इसमें शिक्षा उपनिदेशक माध्यमिक के स्तर पर पिछले माह हुई वार्ता को लेकर चर्चा की गई। शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के जिला मंत्री आदित्य पांडे ने बताया कि कई मांगों पर लंबे समय से आश्वासन ही मिल रहे हैं। लिपिकों के पदोन्नति आदेश जारी नहीं होने से रोष है। शिक्षा विभाग मंत्रालयिक कर्मचारी अध्यक्ष सुरेश कोटिया ने कहा कि शिक्षा उपनिदेशक कर्मचारियों को आश्वासन देकर ही काम चलाते रहेंगे। यदि अब भी 10 दिवस में कनिष्ठ लिपिक से वरिष्ठ लिपिकों के पदोन्नति आदेश जारी नहीं हुए तो कर्मचारियों द्वारा शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
सुविवि: परिणामों में देरी और समस्याओं पर सीएसएस ने सौंपा ज्ञापन
उदयपुर | सुविविमें परीक्षा परिणामों में देरी और अन्य समस्याओं को लेकर छात्र संघर्ष समिति के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमित पालीवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति कुल सचिव की अनुपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता निखिल रांका ने बताया कि परिणामों में देरी से छात्रों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कारण मार्कशीट बनवाने का काम निजी एजेंसी को ठेके पर दे रखा है। इसके अलावा कॉलेजों में कभी कक्षाओं में छत प्लास्टर गिरने, लैब में पानी भरने जैसी समस्याएं भी आए दिन हो रही हैं। छात्रों ने 7 दिन में सुधार नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमंडल में विशाल वसीटा, सौरभ निमावत, विरल काबरा, जयदीप पटेल, मनीष प्रजापत आदि मौजूद थे।
आरसीएमें सर्टिफिकेट कोर्स शुरू
उदयपुर | राजस्थानकृषि महाविद्यालय (आरसीए) में कौशल विकास एवं आजीविका सुरक्षा के लिए नर्सरी एवं बागवानी तथा पशुधन पोल्ट्री प्रबंधन सटिफिकेट कोर्स की शुरुआत एमपीएयूटी के वीसी प्रो. ओ.पी. गिल ने की। उन्होंने कहा कि यह कोर्स कॉलेज के फार्म हाउस पर कार्यानुभव के आधार पर आयोजित किया जाएगा। कॉलेज के डीन प्रो. एस.आर. मालू ने कहा कि कोर्स युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। कोर्स के डायरेक्टर डॉ. आर.ए. कौशिक एवं डॉ. एस.पी. टेलर को बनाया गया है।
संभागस्तरीय य