- Hindi News
- एमपीयूएटी : सभी संकायों में पढ़ाएंगे अंग्रेजी, जरूरी होगी 75 फीसदी उपस्थिति
एमपीयूएटी : सभी संकायों में पढ़ाएंगे अंग्रेजी, जरूरी होगी 75 फीसदी उपस्थिति
उदयपुर | महाराणाप्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। निर्णय लिया गया है कि विवि के सभी संकायों में अब अनिवार्य रूप से अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाएगा। इसके लिए लैंग्वेज लैब भी स्थापित की गई है। इसमें हर स्टूडेंट्स की 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। कुलपति प्रो. ओपी गिल ने बताया कि प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय और गृह विज्ञान महाविद्यालय मे नए अप्लाकालिक प्रमाण पत्र डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाएंगे। बीटैक जैव प्रौद्योगिकी के योग्य विद्यार्थियों को विवि के अन्य पाठयक्रमों के अनुसार दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग मे पीएचडी पाठयक्रम शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर सभी संघटक कॉलेज के डीन डायरेक्टर उपस्थित थे।