पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरबन बैंक में डायरेक्टर की ऑडिट के दस्तावेज तलब

अरबन बैंक में डायरेक्टर की ऑडिट के दस्तावेज तलब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. उदयपुर अरबन को-आपरेटिव बैंक में डायरेक्टर द्वारा इसी बैंक की ऑडिट करने के खिलाफ उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अश्वनी वशिष्ठ ने तीन माह में दो पंचाट (अवार्ड) जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए अतिरिक्त रजिस्ट्रार कार्यालय के तकनीकी सहायक भगवती लाल स्वर्णकार को मध्यस्थ नियुक्त किया गया है। बैंक सदस्य अल्ताफ हुसैन खारागुरावाला ने डायरेक्टर अरविंद शाह द्वारा बतौर सीए बैंक मुख्यालय तथा उसकी 11 शाखाओं की ऑडिट करने का आरोप लगाया था।
रिट में बताया गया कि नियमानुसार आवेदन कर बैंक प्रबंधन से सूचना मांगी गई थी। बैंक द्वारा सूचना देने पर उप रजिस्ट्रार ने 6 अप्रैल 14 को जांच अधिकारी राम सिंह सांखला को नियुक्त कर सूचनाएं एकत्रित करने के लिए अधिकृत किया। अल्ताफ ने आरोप लगाया कि सीए शाह ने 2006 से 10 तक बैंक की टैक्स ऑडिट की और इसका शुल्क भी लिया जबकि 2006 तथा 2011 में वे बैंक के डायरेक्टर चुने गए थे। प्रार्थी ने रिट में सीए शाह को बैंक के दोनों पदों से हटाने तथा उनके द्वारा वसूली गई फीस के पुनर्भरण की मांग की।