पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाेनहारों ने विधायक मद से 12 स्कूलों को दिलाए 44.5 लाख

हाेनहारों ने विधायक मद से 12 स्कूलों को दिलाए 44.5 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | शहरविधायक गुलाबचंद कटारिया ने विधायक मद से शहर के 12 सरकारी स्कूलों में विकास काम करवाने साढ़े 44 लाख की स्वीकृति दी है। इसमें सबसे ज्यादा पैसा रेजिडेंसी स्कूल को मिलेगा। यह श्रेय इन स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों का जाता है। कटारिया ने 2013-14 में सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की थी कि बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर उस सरकारी स्कूल में विकास काम के लिए विधायक मद से प्रत्येक विद्यार्थि के हिसाब से 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वर्ष 2014 की परीक्षा में 89 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जिला शिक्षा अधिकारी की सूची के अनुसार कटारिया ने विधायक मद से यह राशि दी है। इस पैसे से सरकारी स्कूलों में विकास को काम होंगे। जरूरत अनुसार फर्नीचर भी खरीदे जा सकेंंगे।

किसस्कूल को कितना पैसा मिलेगा

रेजिडेंसीस्कूल 11 लाख, फतह स्कूल 4 लाख, राबाउमावि आयड़ ढ़ाई लाख, राबाउमावि जगदीश चौक साढ़े नौ लाख, गुरु गोविंदसिंह स्कूल साढ़े चार लाख, राबाउमावि अंबामाता पांच लाख, राजकीय कस्तूरबा बालिका उमावि 50 हजार, राबामावि देवाली डेढ़ लाख, राबाउमावि सेक्टर 4 तीन लाख, राबाउमावि भूपालपुरा दो लाख, राबाउमावि गरीब नगर 50 हजार राउमावि अंबामाता 50 हजार।