- Hindi News
- क्लीन इंडिया प्रोजेक्ट : टास्क फोर्स बनी
क्लीन इंडिया प्रोजेक्ट : टास्क फोर्स बनी
उदयपुर | क्लीनइंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में टास्क फोर्स गठित की गई है। कलेक्टर आशुतोष पेडणेकर ने 25 सितंबर से 1 अक्टूबर की अवधि में एमबी अस्पताल, सेटेलाइट अस्पतालों तथा डिस्पेंसरियों, सरकारी स्कूल, दफ्तर, सार्वजनिक धर्मशालाएं, सड़कें, चौराहे, सार्वजनिक शौचालय की सफाई का लक्ष्य तय किया है। नाेडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर हिम्मत सिंह बारहठ ट्रेनी आईएएस अरविंद पोसवाल को नियुक्त किया गया है। क्लीन इंडिया अभियान के साथ एक्शन उदयपुर की टीम भी मिलकर काम करगी।