बोहरा यूथ स्कूल में अल्पसंख्यक शिविर आज
बोहरा यूथ स्कूल में अल्पसंख्यक शिविर आज
उदयपुर | अल्पसंख्यकमामलात विभाग की ओर से चल रहे शिविरों की कड़ी में बुधवार को खांजीपीर स्थित बोहरा यूथ स्कूल में शिविर लगेगा। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रफीक मोहम्मद ने बताया कि शिविर में 7 विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अल्पसंख्यकों को विभागों से संबंधित प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयड़ स्थित छीपा जमात खाना में शिविर लगा। इसमें 211 प्रमाण पत्र जारी किए गए, वहीं 500 से अधिक लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।