- Hindi News
- मां भगवती के नवरूपों की शोभायात्रा 24 को
मां भगवती के नवरूपों की शोभायात्रा 24 को
शूलधारिणीसेना की ओर से मां भगवती के नव स्वरूपों की शोभायात्रा 24 सितंबर को निकाली जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को आवरी माता मंदिर परिसर रैती स्टैंड पर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
संभाग प्रभारी ने रवि राज सोनी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता संस्थापक गजेंद्र आचार्य ने की। सोनी के अनुसार नवरात्रि पर स्थापित होने वाली प्रतिमा की एक दिन पहले शोभायात्रा निकाली जाएगी 25 सितंबर को आवरी माता परिसर में प्रमिता स्थापना होगी, जो टाउनहॉल से शुरू होकर सूरजपोल, स्थल मंदिर, लखारा चौक, भूपालवाड़ी, हाथीपोल, अश्वनी बाजार, देहलीगेट होती हुई पुनः टाउनहॉल पहुंचेगी। इसे लेकर संगठन के पदाधिकारियों को दायितव सौंपे गए। बैठक में राकेश माली, राजू वैष्णव, कुलदीप टांक, राजेश वैष्णव, संदीप चौहान आदि मौजूद थे। दूसरी ओर शहर के शक्ति स्थलों देवी मंदिरों पर नवरात्रि अनुष्ठान की तैयारी शुरू हो चुकी है।