पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उप चुनाव में तीन सीटें जीतने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

उप चुनाव में तीन सीटें जीतने पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| विधानसभाउपचुनाव में चार में से तीन सीटों पर कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जश्न मनाया। शाम को चेतक सर्कल, सूरजपोल हाथीपोल चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

चेतक चौराहे पर शाम साढ़े 6 बजे हुई आतिशबाजी के दौरान पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, झाड़ोल विधायक हीरा लाल दरांगी, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, जिला प्रमुख मधु मेहता, देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता दिनेश श्रीमाली, पूर्व प्रतिपक्ष नेता के.के. शर्मा, पार्षद अजय पोरवाल तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। हाथीपोल चौराहे पर जैन धर्मशाला के बाहर युवक कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष जयप्रकाश नीमावत, पार्षद मोहम्मद अयूब के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें ने शनि मंदिर के बाहर लड्डू बांटे। पूर्व विधायक सज्जन कटारा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विवेक कटारा, गिर्वा प्रधान सुखबीर कटारा, प्रदेश सचिव वीरेंद्र वैष्णव आदि मौजूद थे।

सरकार भले ही ना पलटे, जनता का भरोसा पलट गया : गिरिजा

परिणामआने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. गिरिजा व्यास ने दैत्य मगरी स्थित निवास पर पत्रकारों से कहा कि परिणामों से कांग्रेस को ऊर्जा मिली है। इससे स्थानीय निकाय तथा पंचायत चुनाव में भाजपा को टक्कर देने की ताकत कांग्रेस में आई है। राजनीति के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि 9 माह के शासन मेें जनता भाजपा की केंद्र राज्य सरकार के झूठे वादों की हकीकत जान गई है। कांग्रेस सरकार के राज में शुरू की गई वृद्धावस्था पैंशन, फ्री मेडिसिन, फ्री जांच, सीनियर सिटीजन को फ्री तीर्थ यात्रा कराना जैसे जनहित के कामों को समीक्षा के नाम पर बंद करने पर जनता का गुस्सा भड़क उठा है। गिरिजा ने कहा, हम यह नहीं कहते कि तीन सीटें जीत कर सरकार पलट देंगे, लेकिन राज्य में 163 विधायक तथा केंद्र में 25 सांसद राजस्थान भाजपा के होने के बावजूद उपचुनाव में जनादेश खिलाफ आना सरकार के लिए शर्मनाक है।

उदयपुर. चेटकपर आतिशबाजी कर उत्साह जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। भास्कर