पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंपती पर निवेश के लाखों रुपए हड़पने का केस

दंपती पर निवेश के लाखों रुपए हड़पने का केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर|सूरजपोल थानाक्षेत्र में एक महिला ने एक दंपती के खिलाफ निवेश के लाखों रुपए हड़पने तथा फरार होने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र नगर निवासी निर्मला प|ी देशराज उपाध्याय ने मामला दर्ज करवाया कि वह माछला मगरा स्थित कंप्यूटर सेंटर पर कोर्स करने गई। सेंटर मालिक तरुण प्रकाश पुत्र किशोरीलाल अग्रवाल और उसकी प|ी अंजलि ने निवेश कर अच्छा लाभ दिलाने की बात कही तो निर्मला ने प्लॉट बेचकर करीब 16 लाख रुपए का निवेश कर दिया। कुछ समय तक उन्होंने समय पर पैसा नहीं दिया और एक दिन अचानक मकान और सेंटर खाली कर फरार हो गए।

खेमराज हत्याकांड का अारोपी रिमांड पर

सुखेरथाना पुलिस ने हत्या कर सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर रखने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार नौ महीने पहले खेमराज डांगी की हत्या के मामले में देवाली नीमचखेड़ा हाल रघुनाथपुरा सुखेर निवासी मनोहरसिंह उर्फ शेरू पुत्र तेजसिंह राव को गिरफ्तार किया था।

बाइक चोरी करने पर दो गिरफ्तार

हाथीपोलपुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरएनटी मेडिकल कॉलेज के छात्र सुनील खंडेलवाल की गत दिनों लाइब्रेरी के पास से बाइक चोरी हो गई थी। डबोक पुलिस ने चोरी के मामले में भैंसड़ाकला निवासी दिनेश पुत्र शंकरलाल डांगी और ओडवाड़िया निवासी जितेन्द्र पुत्र गणेशलाल डांगी को गिरफ्तार किया।

चाकू मारने वाला बेटा गिरफ्तार

हाथीपोलपुलिस ने पिता को चाकू मारने वाले बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार भोईवाड़ा निवासी राकेश ने आठ सितंबर की दोपहर अश्विनी बाजार में अपने पिता सत्यनारायण भोई पर चाकू से हमला कर दिया था। राखी के दिन प|ी के कहासुनी के बाद सत्यनारायण ने अपने बेटे राकेश को डांटा था। इसका बदला राकेश ने हमला कर दिया। राकेश ने खुद को भी चाकू से घायल कर दिया और फरार हो गया था। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां राकेश के स्वस्थ होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

छह माह पहले रेती से भरे ट्रक को लूटने के मामले में फरार मुख्य आरोपी बिलख सोमावत ऋषभदेव निवासी अशोक कुमार पुत्र उदयलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया है। अारोपी