पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम कार्ड चुराकर राशि निकालने वाला गिरफ्तार

एटीएम कार्ड चुराकर राशि निकालने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर| भूपालपुरापुलिस ने एटीएम कार्ड चुराकर 44 हजार 500 रुपए निकालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। एसएचओ चांदमल ने बताया कि मधुवन सेंती चित्तौड़गढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार कोठारी इसी साल 21 मार्च को अपने रिश्तेदार के निधन पर उदयपुर आया। मोक्ष धाम में किसी ने एटीएम कार्ड चुरा लिया। बदमाश ने 21 22 मार्च को एटीएम से 44,500 रुपए बापू बाजार स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से निकाले। मामले में पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी से फुटेज लिए और जांच की। इसमें चमनपुरा हाल पुरोहितों की मादड़ी निवासी बंशीलाल पुत्र वेणीराम यादव को गिरफ्तार किया।

छात्रसंघचुनाव में चोरी हुआ मोबाइल जब्त: छात्रसंघचुनाव में एक स्टूडेंट का मोबाइल चुराने वाले को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद किया गया है। एसएचओ चांदमल ने बताया कि सुंदरवास निवासी लक्ष्मीलाल सालवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी साइंस कॉलेज में पढ़ती है। 30 अगस्त को वोट देने गई तो मोबाइल काउंटर पर रखा, जो चोरी हो गया। पुलिस ने पुरोहितों की गली किशन करेरी, डूंगला चित्तौड़ निवासी कुलदीप पुत्र मथुरालाल शर्मा को गिरफ्तार किया था।

नालाबंद करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा : उमरड़ामें क्षेत्र में बरसाती नाले में मिट्टी डालकर बंद करने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से नाले को खोला।