- Hindi News
- पुराने सीएमएचओ दफ्तर में दस दिन से नहीं बन रहे फूड लाइसेंस
पुराने सीएमएचओ दफ्तर में दस दिन से नहीं बन रहे फूड लाइसेंस
उदयपुर | खाद्यपदार्थ व्यवसायियों के लिए जरूरी फूड सेफ्टी लाइसेंस पिछले दस दिन से नहीं बन रहे हैं। जिस दफ्तर में लाइसेंस बनाए जाते हैं, वहां का बिजली कनेक्शन ही कटवा दिया गया है। इससे वहां सारा कामकाज ठप पड़ा है।
धानमंडी से सीएमएचओ ऑफिस की ज्यादातर शाखाएं बड़ी स्थित नए भवन में शिफ्ट हो चुकी है।ं ऐसे में पुराने ऑफिस का बिजली कनेक्शन कटवा दिया गया, जबकि वहां फूड सेफ्टी लाइसेंस का काम हो रहा था। पुराने ऑफिस में दो बिजली कनेक्शन थे, जिसमें से एक कनेक्शन 10 दिन पहले कटवा दिया गया। इससे वहां फूड सेफ्टी लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ठप हो गई। 50 व्यापारी रोजाना फूड लाइसेंस बनवाने आते हैं। 500 से अधिक व्यापारियों के लाइसेंस अटक गए हैं। परिसर में ही वेक्सिन प्रिजर्व शाखा के कनेक्शन का उपयोग फूड सेफ्टी लाइसेंस शाखा में नहीं किया जा रहा हैं।
कनेक्शन की समस्या से लाइसेंस का काम रुक गया था। अब वेक्सिन प्रिजर्व शाखा से मंगलवार से ही बिजली ले पाएंगे। ओवर टाइम से पेंडेंसी निकाल लेंगे। अनिलभारद्वाज, फूडसेफ्टी ऑफिसर
यह दफ्तर की समस्या हैं, जो मेरी जानकारी में नहीं आई है। अब पता चला है तो वेक्सिन प्रिजर्व शाखा के कनेक्शन का उपयोग करने के निर्देश तुरंत दिए हैं। अब कोई परेशानी नहीं आएगी। आर.एन.बैरवा, सीएमएचओ