पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पारदी गैंग को मिलकर घेरेगी उदयपुर गुना की पुलिस

पारदी गैंग को मिलकर घेरेगी उदयपुर गुना की पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार बदमाश फिर से रिमांड पर

जंगलों में छिपे रहते हैं बदमाश

उदयपुरसहित देशभर में वारदात करने वाली पारदी गैंग के खिलाफ अब मध्यप्रदेश की गुना और उदयपुर पुलिस मिलकर अभियान चलाएगी। हिंसक गैंग पर गुना पुलिस अब तक हाथ डालने से बचती रही है।

चार दिन तक एसएचओ भैयालाल के नेतृत्व में गई टीम ने गुना पुलिस के सहयोग से धरनावदा थाना क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की। उदयपुर पुलिस राज्य में वांछित इन आरोपियों की लिस्टिंग कर गुना पुलिस के सहयोग से इन पर नजर रखेगी और बदमाशों की सूचना मिलते ही संयुक्त टीम दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

मिलकर योजना बनाई : एसपी

^पारदियोंके गिरोह के बदमाश सिर्फ उदयपुर बल्कि अन्य जिलों और राज्यों में भी वारदात करने के कारण वांछित हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए गुना और एमपी पुलिस से संपर्क कर योजना बनाई गई है। उदयपुर पुलिस की भी एक टीम गुना गई थी और बदमाशों के गांवों में दबिश देकर लौटी है। अजयपाललांबा, एसपी

पिछले दिनों पेट्रोल पंप डकैती की योजना बनाते पकड़े गए आरोपियों को सुखेर पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगा। पुलिस के अनुसार मुरैना निवासी पुरुषोत्तम पुत्र राधेश्याम, गुना के राधवगढ़ निवासी ओमप्रकाश पुत्र पहलवान यादव और अशोक को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। कनेरी गुना निवासी संतोष पुत्र साधु पारदी, गुना के धरनावदा निवासी सोहन सिंह पुत्र कैलाश सिंह, चौड़ा खेड़ी निवासी चंदन सिंह पुत्र मांगीलाल, कनेरा निवासी अनिल पुत्र जगन्नाथ के लिए पुलिस ने रिमांड मांगा, जिसपर उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। इन आरोपियाें में से खेजड़ाचक, गुना निवासी कैलाश पुत्र बापुड़ा को अंबामाता थाना पुलिस ने हत्या-लूट मामले में अदालत से प्रोडक्शन वारंट मांगा। स्वीकृति मिलने पर उसे जेल से गिरफ्तार किया गया।

एसएचओ भैयालाल ने बताया कि इस गैंग के बदमाश पुलिस से मुठभेड़ करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। बारिश के दिनों में जंगलों में छुपते हैं और सालभर वारदात करते हैं। धरनावदा क्षेत्र के गांवों-जंगलों में बारिश के दिनों में काफी कीचड़ और काई जमी होती है। पारदी एमपी से कोटा, चित्तौडगढ़ तक बड़े समूहों में ट्रेन से आते हैं। इसके बाद बंटकर वारदात करने निकल जाते हैं। वारदात करने के लिए बड़ी गाड़िय