- Hindi News
- झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को दिया परिवाद
झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को दिया परिवाद
झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को दिया परिवाद
उदयपुर | फतहनगरथाना क्षेत्र के भावली गांव के लोगों ने पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को परिवाद दिया है। परिवादियों ने गांव के ही अमरचंद आैर इसके दो पुत्र गोवर्धनलाल, हेमराज सहित थाने के दो कांस्टेबल के खिलाफ परिवाद दिया। आरोप है कि पप्पू पुत्र वरदाजी भील के घर पर हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई के बजाए प्रार्थी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने ग्रामीणों के यहां जाकर मारपीट की, लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष को ही शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।