प्रस्तावित ज्वैलरी एक्जीबिशन का विरोध
बंद रखे होलसेल प्रतिष्ठान
उदयपुर | सर्राफाएसोसिएशन और जीजेएफ के संयुक्त तत्वाधान में अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली ऑल इंडिया ज्वैलरी एक्जीबिशन के विरोध में सोमवार को होलसेल गोल्ड एसोसिएशन ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एसोसिएशन की ओर से घंटाघर चौराहे पर सभा आयोजित कर धरना, प्रदर्शन किया गया। इधर, मामले को लेकर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रसिंह मेहता ने कहा कि एक्जीबिशन को लेकर एक बार फिर जीजेएफ और सभी सदस्यों के साथ बैठक की जाएगी। इसके बाद ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। वहीं होलसेल गोल्ड एसोसिएशन के संरक्षक यशवंत आंचलिया ने कहा कि सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक्जीबिशन में देशभर के व्यापारियों के साथ स्थानीय व्यापारियों की भी भागीदारी होनी चाहिए।