पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाद में पड़ोसी को चाकू मारा

विवाद में पड़ोसी को चाकू मारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सुखेरथाना क्षेत्र में आरटीओ के पास नांदेश्वर कॉलोनी निवासी युवक ने पड़ोसी को चाकू मार कर घायल कर दिया। दोनों परिवारों में एक-दूसरे के घर की आेर देखने को लेकर विवाद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहनलाल पालीवाल को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ हरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में नांदेश्वर कॉलोनी निवासी जयंती लाल जैन, उनकी प|ी और इसके दो बेटे पंकज, अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नांदेश्वर कॉलोनी निवासी मोहनलाल पुत्र डालचंद पालीवाल के दूध डेयरी का व्यवसाय है। जयंती लाल जैन इसके घर के सामने रहता है। सुबह मोहनलाल पालीवाल पास की दुकान से सामान लेने गया था, वापस आते समय एक-दूसरे के घर की ओर देखने को लेकर पंकज जैन से इसकी कहासुनी शुरू हो गई। दोनों परिवारों के बीच बोलचाल चल रही थी, कि पंकज जैन ने मोहन पर चाकू से वार कर दिया। बचाव में मोहन के हाथ और कलई पर घाव लगे।

छह महीने से है विवाद

पुलिस ने बताया कि एक-दूसरे के मकान की आेर देखने और टिप्पणी करने के चलते मोहनलाल और उसके साडू मनोहरलाल के परिवार का जयंतीलाल जैन के परिवार से विवाद चल रहा है। छह महीने पहले भी कहासुनी हुई थी, तब कालोनीवासियों ने दोनों परिवारों के बीच समझौता करा दिया था।