पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़ी होली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

बड़ी होली में असामाजिक तत्वों के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | बड़ीहोली स्थित किराणे की दुकान पर खड़े होने वाले असामाजिक तत्वों से परेशान होकर महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों ने सेामवार रात धानमंडी थाने पर इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शित किया और दुकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दी। महिलाओं ने दुकान मालिक को पाबंद कराने की मांग की।

रिपोर्ट लेकर मौके पर गए थानाधिकारी ने दुकान बंद कराई। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बड़ी होली में किराणे की एक दुकान रात दस बजे के बाद भी खुलती है और बदमाश प्रवृति के युवक यहां धूम्रपान करते हैं। ये लोग महिलाओं, युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह जैन ने बताया कि क्षेत्रवासियों से रिपोर्ट प्राप्त कर मौके पर पहुंचे और दुकान बंद कराई। दुकान मालिक को पाबंद किया है कि वह दुकान पर आने वाले लोगों को वहां देर तक खड़ा नहीं होने दे। क्षेत्र में पुलिस जवान तैनात किया गया है, ताकि यहां आने वाले लोगों पर नजर रख सके। दुकान मालिक के नहीं मानने पर पुलिस कार्रवाई कर पाबंद किया जाएगा।