- Hindi News
- भंडारी दर्शक मंडप में 25 को होगा सुंदरकांड पाठ
भंडारी दर्शक मंडप में 25 को होगा सुंदरकांड पाठ
भंडारी दर्शक मंडप में 25 को होगा सुंदरकांड पाठ
उदयपुर|भगवानश्रीपरशुराम सर्वब्रह्म समाज समिति विप्र फाउंडेशन की ओर से 25 सितंबर को होने वाले सुंदरकांड पाठ आयोजन में विभिन्न समाज संगठन जुटेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को निम्बार्क कॉलेज सभागार में बैठक हुई। महासचिव के.के.शर्मा ने बताया कि श्री धर्मनारायण जोशी बताया कि चेटक सर्किल स्थित भंडारी दर्शक मंडप में 25 सितंबर शाम 6 बजे ये आयोजन होगा। विभिन्न समाज संगठनों को भी जोड़ने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विचारगोष्ठी कल
उदयपुर|डॉ.अम्बेडकरजयंती समारोह समिति की ओर से 24 सितंबर को पूना पैक्ट दिवस पर राजकीय बालिका उमावि रेजीडेंसी हॉल में शाम 5 बजे विचार गोष्ठी होगी। महासचिव गोपाल कोटिया ने बताया कि आयोजन समिति का गठन किया गया है।