पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट पर सेिमनार आयोजित

एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट पर सेिमनार आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट पर सेिमनार आयोजित

गीतांजलीइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज में एंटरप्रेन्योरशिप डवलपमेंट पर सोमवार को सेमीनार हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. करणेश सक्सेना ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सफल उद्योगकर्मी बनने के लिए मेहनत, नए आधुनिक विचारों के साथ रिस्क फेक्टर जैसे गुणों का होना बहुत आवश्यक होता हैं। एंटरप्रेन्योरशिप डिपार्टमेंट हेड विवेक शर्मा ने सेमीनार में इंजीनियरिंग के छात्रों को भविष्य की योजना को बढ़ावा देने के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया।

गोवर्धनसागर में मिला शव

गोवर्धनसागर में सोमवार दोपहर सीढिय़ों के पास एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पानी से शव निकाला और कपड़ों से मिले दस्तावेज के आधार पर परिजनों को सूचना दी। हेडकांस्टेबल हरिराम ने बताया कि सेक्टर 11 निवासी राकेश (40) पुत्र नानालाल सिंधी की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोपहर में राहगीरों ने शव देखा, जिसके कपड़े, चप्पल और मोबाइल सीढिय़ों पर रखे मिले। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव बाहर निकाला और परिजनों को सूचित किया। उन्होंने बताया कि राकेश सिलाई का काम करता था और सुबह 11 बजे नाश्ता करके काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। घर से राकेश गोवर्धन सागर चला गया। वहां सीढिय़ों पर बैठकर नहाते समय पैर फिसलने से वह डूब गया। बाद में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध आज

सर्वपितृ अमावस्या का श्राद्ध मंगलवार को होगा। इस बार दो अमावस्या होने से बुधवार को भी अमावस्या का श्राद्ध किया जाएगा। इसके साथ ही श्राद्ध पक्ष का समापन होगा और अगले दिन आश्विन शुक्ल एकम पर नवरात्रि स्थापना होगी।

विद्यार्थियोंके लिए 4 पंखे भेंट किए

भारतीयलायंस परिसंघ की ओर से मनोहरपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए 4 पंखे भेंट किए। इस अवसर पर अध्यक्ष रंजना मेहता, सचिव विजय सेठिया, परिसंघ की प्रणिता तलेसरा, योगेश पोखरना, शकुंतला पोखरना, डॉ.निर्मल कुमार बंसल आदि उपस्थित थे।

मेनारियासंरक्षक प्रजापत अध्यक्ष

अमरखमहादेव टेलीकॉम एसोसिएशन बड़गांव मंडल के चुनाव सोमवार को हुए। इसमें संरक्षक भगवती देवी मेनारिया, अध्यक्ष सुरेश कुमार प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश व्यास, उपाध्यक्ष सुनि