- Hindi News
- आरपीएससी चेयरमैन के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
आरपीएससी चेयरमैन के खिलाफ एबीवीपी का प्रदर्शन
उदयपुर. कलेक्ट्रीके बाहर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। भास्कर
भास्कर न्यूज|उदयपुर
प्रदेशव्यापीआंदोलन के चलते एबीवीपी ने आरपीएससी चेयरमैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। चेयरमैन के शाम तक इस्तीफा देने के चलते विवि मार्ग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। प्रदर्शन में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कॉमर्स कॉलेज के डीन प्रो. विजय श्रीमाली द्वारा सार्वजनिक तौर पर अपशब्द कहने के आरोप पर प्रशासन के हस्तक्षेप की मांग भी रखी गई। तीन घंटे तक यह प्रदर्शन चला था।
फर्जीलेटरहेड, हस्ताक्षर से की शिकायत: एबीवीपीने आरोप लगाया है कि संगठन का गलत लेटर हेड बनाकर तथा उस पर फर्जी हस्ताक्षर कर क्रीड़ा मंडल के कोच की शिकायत मुख्य सचिव को की गई है। इसकी कॉपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति और स्पोट्रर्स बोर्ड के चेयरमैन को भी दी गई है। संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी ने बताया कि संगठन का गलत लेटर हेड बनाया गया है, जिस पर कोच दीपेंद्र सिंह पर विभिन्न आरोप लगाकर उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है। इसमें विवि इकाई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए हैं। तिवाड़ी ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज करवाया जाएगा।