पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टॉक दिखाने को डीलर ने खरीदा 12 क्विंटल गेहूं, टीम ने जब्त किया

स्टॉक दिखाने को डीलर ने खरीदा 12 क्विंटल गेहूं, टीम ने जब्त किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | सलूंबरक्षेत्र के बस्सी में ब्लैक में बेच चुके गेहूं का मामला छिपाने के लिए राशन डीलर की तरकीब काम आई। टीम के दुकान पर पहुंचने की भनक पर डीलर ने आनन-फानन में 14 रुपए किलो के भाव से 12 क्विंटल गेहूं का जुगाड़ कर लिया। टेम्पो से गेहूं लाता उससे पहले ही टीम ने जब्त कर लिए।

लैम्पस की ओर से संचालित राशन की दुकान संचालक के खिलाफ ग्रामीणों ने कालाबाजारी की शिकायत की थी। रसद विभाग की टीम अपराह्न 3.30 बजे दुकान पर पहुंची। इस दौरान सेल्समैन जमना लाल जैन बाजार से 21 कट्टों में 12 क्विंटल गेहूं भरकर ला रहा था। प्रवर्तन अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि पूछताछ में डीलर ने स्वीकार किया कि उसने सरकारी गेहूं को ब्लैक में बेच दिया था। ग्रामीणों की आपत्ति और मामला उजागर होने के डर से उसने बाजार से 14 रुपए किलो भाव के गेहूं खरीदे और दुकान पर 2 रुपए किलो में बेचने के लिए ला रहा था।



टीम ने गेहूं जब्त कर नजदीकी डीलर नारायण लाल मेघवाल को सौंप दिए। टेम्पो सलूंबर पुलिस के हवाले कर दिया। गेहूं वितरण से संबंधित रिकॉर्ड भी जब्त किया गया है। कार्रवाई में प्रवर्तन अधिकारी विजय सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक श्याम प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

गेहूं का तौल करवाती रसद विभाग की टीम।