- Hindi News
- जनजाति क्षेत्र में 10,981 पदों पर होगी भर्ती
जनजाति क्षेत्र में 10,981 पदों पर होगी भर्ती
संभाग दौरे में हालात देखने के बाद सरकार ने दी हरी झंडी
जनजातिक्षेत्रोंमें सरकारी विभागों में अरसे से रिक्त पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उदयपुर संभाग सिरोही के टीएसपी एरिया में सरकार से 10 हजार 981 पदों पर भर्ती को हरी झंडी के बाद वित्त विभाग ने टीएडी को स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। टीएडी कमिश्नर एवं संभागीय आयुक्त ने संबंधित विभागों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कह दिया है।
जल्द ही डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ (छोटीसादड़ी नहीं), उदयपुर (वल्लभनगर, भींडर, मावली नहीं) सिरोही की आबू पंचायत समिति क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, जलदाय, ग्रामीण विकास, कृषि, सिंचाई अन्य विभागों में इन पदों पर भर्ती होगी। ये पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
टीएसपी में सरकार ने रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति दी है। वित्त विभाग से भर्ती संबंधी आदेश मिलने के बाद संबंधित विभागों को प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा जा रहा है।
वैभवगालरिया, आयुक्तटीएडी एवं संभागीय
9 हजार पद शिक्षा विभाग में
प्रारंभिकशिक्षा सेकंड ग्रेड के 1086 थर्ड ग्रेड के 5372 पद। सेकंडरी एजुकेशन में 2159 थर्ड ग्रेड में 490 पद। पटवारी 458, महिला पर्यवेक्षक 86, नर्स 1 ग्रेड 29, सेकंड ग्रेड 319, ग्राम सेवक 189, कृषि पर्यवेक्षक 189, जलदाय विभाग में जेईएन 53, पंप चालक 37, सिंचाई में 88 पद, पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक 56 चिकित्सा सहायक के 40 पद भरे जाएंगे।
कैसे होगी भर्ती
वित्तविभाग की स्वीकृति चुकी है। टीएडी के निर्देश के बाद संबंधित विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके बाद विभाग रिक्त पदोंं पर नियुक्तियां होंगी। 45 फीसदी पदों पर एसटी, 5 फीसदी पर एससी शेष पदों पर स्थानीय लोगों की भर्ती होगी।
हाल ही में सरकार के उदयपुर संभाग दौरे के दौरान टीएसपी एरिया में रिक्त पदों की जानकारी सीएम तक पहुंची थी। सरकार ने जनता से जुड़े विभागों में रिक्त पदों की स्थिति की पड़ताल की। इसके बाद सरकार ने जनता से जुड़े विभागों को पदों को भरने के निर्देश जारी किए।
भर्ती के आदेश मिल गए हैं : टीएडीसी
खुश खबरी | वित्त विभाग ने दी स्वीकृति, टीएडी ने संबंधित विभागों को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा