- Hindi News
- ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, कार से मिली 150 किलो चांदी
ट्रक में घुसी कार, दो की मौत, कार से मिली 150 किलो चांदी
वल्लभनगर| खेरोदाथाना क्षेत्र में उदयपुर-मंगलवाड़ हाइवे पर मेनार वाना के बीच बीती रात 3 बजे सड़क पर टायर बदलने के लिए खड़े ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। जिससे कार में सवार भीलवाड़ा के दो चांदी व्यवसायों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उदयपुर हॉस्पिटल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सुबह परिजनों ने पुलिस को कार में चांदी की सिल्लियां पड़ी होने की बात बताई। पुलिस को तलाशी में कार के अंदर पड़ी 150 किलो चांदी की सिल्लियां मिली। एएसआई भगवती लाल ने बताया कि सोमवार रात करीब 3 बजे वाना-मेनार के बीच टायर बदलने के लिए खड़े ट्रक में पीछे से एक कार अाकर घुस गई। हादसे में कार सवार भीलवाड़ा निवासी मुकेश पुत्र भोपाल सिंह पोखरना ओमप्रकाश पुत्र रतन लौहार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को उदयपुर पहुंचाया और कार में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। इधर, हादसे के बाद पुलिस उपाधीक्षक वीराराम चौधरी सहित थानाधिकारी खेरोदा भींडर भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसको पुलिस ने सुचारू करवाया।
अहमदाबादसे भीलवाड़ा जा रहे थे : थानाधिकारीदर्शन सिंह ने बताया कि दोनों चांदी के व्यापारी थे और वह अहमदाबाद से चांदी खरीदकर भीलवाड़ा जा रहे थे। मुकेश के परिजनों ने पुलिस काे बताया कि रात करीब 12 बजे खेरवाड़ा के आसपास मृतक ने फोन कर अहमदाबाद से रवाना होने की बात कहीं। इस बात का परिजनों को पता था कि कार में खरीदी गई चांदी की सिल्लियां पड़ी है।