सडन डेथ में गोल कर चैम्पियन बना अजमेर
के.पीस्कूल की मेजबानी में खेली गई 59 वीं राज्य स्तरीय अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में अजमेर ने सडन डेथ में गोल्डन गोल दाग कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में मंगलवार को गांधी ग्राउंड पर विजेता ने श्रीगंगानगर को हराया।
निर्धारितसमय में स्कोर रहा बराबर: स्टेटफुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अजमेर और श्रीगंगानगर की टीम ने जोरदार संघर्ष किया और निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर रही। इसके बाद परिणाम के लिए सडन डेथ अपनाया गया।
इसमें अजमेर की टीम गोल कर जीत हासिल कर ली।
स्टेटके लिए हुआ 7 खिलाड़ियों का चयन: सेंटएंथोनी स्कूल के सात खिलाड़ियों का चयन स्टेट हैंडबॉल के लिए किया गया है। चयनित होने वाले खिलाड़ियों में धैय थापा, अधिराजसिंह, नमन जोशी, प्रसन्ना खमेसरा, आयुष कुमार, डोना कुंवर और आनंदिता शामिल है।
स्टेट फुटबॉल की विजेता अजमेर टीम ट्रॉफी के साथ।