पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस अध्यक्ष ने की मतदाताओं के वार्ड बदलने की शिकायत

कांग्रेस अध्यक्ष ने की मतदाताओं के वार्ड बदलने की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम चुनाव

उदयपुर|नगर निगमचुनाव की मतदाता सूचियों में बड़े स्तर पर गड़बड़ पाए जाने की शिकायत कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने एडीएम सिटी मोहम्मद यासीन पठान से की है। सुखाड़िया ने ज्ञापन में बताया कि शहर के वार्ड 7 के करीब 300 मतदाताओं के नाम वार्ड 8 की मतदाता सूची में दर्ज कर दिए गए। वार्ड 10 के कई मतदाताओं के नाम 11 की सूची में जबकि 11 के नाम 10 की सूची में अदला बदली पाए गए। सबसे बड़ी गफलत वार्ड 46 में पाई गई। इस अवार्र्ड के करीब 1 हजार मतदाताओं के नाम वार्ड 45 में शिफ्ट हो गए।

होटलवेटर्स के नाम दर्ज कराने का प्रयास : शहरके वार्ड 41 शिवाजी नगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश शर्मा ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है कि उनके वार्ड की मतदाता सूची में कुछ लोग क्षेत्र में स्थित होटलों के वेटर्स तथा दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों के नाम जुड़वाने की जुगत बिठा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि वेटर स्तर के 50 युवकों के नाम बीएलओ को देकर सूची में दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है।