पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज ब्रीफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निशुल्क चिकित्सा शिविर आज से

एंजलगुरू सेवा संस्थान द्वारा दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन आर के मॉल में शनिवार से आयोजित होगा। शिविर में न्यूरोथैरेपी के माध्यम से विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। दूसरी ओर कल्पतरू सुपर स्पेशीलिटी चिकित्सालय द्वारा निशुल्क मधुमेह जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन शनिवार को किया जाएगा।

हिंदीपखवाड़े में काव्य रचनाओं पर मंथन

निम्बार्कशिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में हिन्दी भाषा के महत्व को लेकर हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संचालनकर्ता सुनील कुमार वया लक्ष्मी मेनारिया ने बताया कि शुक्रवार को काव्य रचनाओं पर मंथन किया गया। इसमें आधुनिक काल के प्रमुख कवि प्रताप नारायण मिश्र का जीवन परिचय और रचनाओं पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने नाटक भारतेंदु के कुछ अंशों पर चर्चा हुई। निर्णायक डाॅ. केसरसिंह सारंगदेवोत डाॅ.माया खण्डेलवाल थे।

राशनडीलरों के धरने की तिथि आगे बढ़ी

देहातजिला अधिकृत राशन विक्रेता नियोजक संघ द्वारा 24 सितंबर को होने वाले धरने की तारीख आगे बढ़ाकर एक अक्टूबर की गई है। अध्यक्ष रोशन सामाेता ने बताया कि उपभोक्ता पखवाड़े के चलते राशन विक्रेता अनाज वितरण व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर तिथि बढ़ाई गई है।

अग्रवालसमाज की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आज से

प्रवासीअग्रवाल समाज समिति द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को मदन मोहन मालवीय आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में शाम 7 बजे से भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में कक्षा 12 वीं तक के मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा।

पोस्टरप्रतियोगिता में दाहिमा प्रथम

राष्ट्रीयशैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के तत्वाधान में हुए जनसंख्या शिक्षा मेला के तहत हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्राध्यापक रविंद्र दाहिमा प्रथम रहे। दाहिमा ने अपने कृति के माध्यम से बेटी बचाने का संदेश दिया।

पुरस्कारोंकी घोषणा

बदलावसंस्थान द्वारा 17 वें स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को की गई। सचिव डॉ.मनोज दशोरा ने बताया कि चयन समिति द्वारा बेस्ट रिसर्च अवार्ड डॉ. डोली डॉ. हेमलता वर्मा को संयुक्त रुप से दिया जाएगा। वहीं यंग सोश्यल साइंटिस्ट अवार्ड