इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
उदयपुर| सुविविकी इंटर कॉलेज फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता सोमवार को बीएन पीजी की मेजबानी में फुटबॉल ग्राउंड पर शुरू हुई। उद्घाटन प्रो. विक्रमसिंह शक्तावत, डॉ. भूपेंद्रसिंह चौहान, गुलाम मो. खान और रामचंद्र सिंह ने किया।
आयोजन सचिव डॉ. यू. एस. राठौड़ ने बताया कि पहले दिन हुए मुकाबलों में आर्ट्स कॉलेज, जी.सी बांसवाड़ा, लॉ कॉलेज, जी.सी कोटड़ा, जी.सी कुंभलगढ़, बीएन सीपीई, जी.सी निम्बाहेड़ा, बीएन पीजी, जी.सी डूंगरपुर ने जीत दर्ज कर अगले दौर में पहुंचे।
इंटरकॉलेज शतरंज 26 से: बीएनगर्ल्स राजसमंद की मेजबानी में सुविवि की इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता 26 सितंबर से आयोजित की जाएगी। भाग लेने वाली टीमें अपना पंजीयन 25 सितंबर तक करा सकती है।