शिक्षकों की कमी को लेकर हाइवे जाम
खेरवाड़ा | स्कूलोंमें अध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर जागरूक युवा संगठन के कार्यकर्ताओं स्कूली छात्र-छात्राओं ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों में सरकार की नीति के अनुसार दो शिक्षक लगाने, नए शिक्षकों की नियुक्ति करने कस्बे सहित आसपास के गांवों में उचित अनुपात में शिक्षक लगाने की मांग को जागरूक युवा संगठन विद्यार्थियों ने बस स्टैंड पर बैठक की। इसके बाद करीब 2 बजे पुराने बस स्टैंड से होकर जोरदार जुलूस निकाला नेशनल हाइवे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इधर, सूचना पर उपखंड अधिकारी नरेश बुनकर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। बाद में एसडीएम ने बीईईओ सतीश जैन को मौके पर बुलाकर प्रदर्शनकारियों के साथ मौके पर ही वार्ता की। इसमें बीईईओ जैन ने प्रदर्शनकारियों को शीघ्र ही शिक्षकों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया।
दूसरी ओर आंदोलनकारियों ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं होने पर पुन: हाइवे जाम करने की चेतावनी दी।
रेलिंगतोड़ने पर इन पर केस दर्ज
दोपहरको बस स्टैंड के सामने हाइवे पर लगी लोहे की रेलिंग तोड़ने माहौल खराब करने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 को जाम करने पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद करीब 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसमें पुलिस ने बताया कि उदयपुर निवासी दुर्गा शंकर पालीवाल, मिठी महुड़ी निवासी प्रवीण भगोरा, कनबई निवासी प्रभुलाल खराड़ी वंदना मीणा, सरेरा शंकर लाल परमार, सुंदरा निवासी मोहन लाल डामोर, झुथरी निवासी शांतिलाल डामोर, मिठी महुड़ी निवासी गोविंद असारी रमण डामाेर, सुंदरा निवासी देवीलाल मीणा अादि के खिलाफ नामजद करीब 150 के खिलाफ मामला दर्ज किया। इधर, प्रदर्शकारियों का कहना है कि लोहे की बनी हुई रेलिंग पहले ही टूटी हुई थी।