पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाओ स्वच्छ भारत निर्माण संदेश लेकसिटी पहुंचा

बेटी बचाओ-स्वच्छ भारत निर्माण संदेश लेकसिटी पहुंचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटीबचाओ, स्वच्छ भारत निर्माण एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर अभय सिंह और जिगर रावल बाइक पर सवार होकर देशभर के भ्रमण के दौरान सोमवार को लेकसिटी पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत केवी रमेश, संजय जैन, पारस मेहता एवं विकास ओम धाबाई द्वारा किया गया। बाद में अभय और जिगर पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा से मिले और जागरूकता को लेकर उनसे वार्ता की। अभय सिंह इससे पूर्व दो बार लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज करा चुके हैं। इसमें 155 घंटे में देश के पूर्व से पश्चिम तथा पश्चिम से पूर्व तक बाइक से 7500किमी यात्रा की थी। दूसरा रिकॉर्ड पूर्व से पश्चिम तक 3500 किमी का सफर मात्र 73 घंटे में पूरा किया था। दोनों युवाओं ने यात्रा का आरंभ गांधीनगर से किया। उनका लक्ष्य 29 राज्यों एवं 5 केन्द्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरना है और वहां के शहरों में जागरूकता संदेश देना है। दोनों का 45 हजार किमी का ये सफर 200 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। मंगलवार को दोनों ही युवा एसएस इंजीनियरिंग कॉलेज उमरड़ा में छात्रों से रूबरू होंगे। वहां छात्रों को सुरक्षित वाहन चलाने, हरित भारत निर्माण एवं स्वच्छ भारत निर्माण को लेकर संदेश देंगे।

युवाअों को सम्मानित करते एसपी अजयपाल लांबा। भास्कर