- Hindi News
- प्रतियोगिताओं में छाई स्टूडेंट्स के कला की रंगत
प्रतियोगिताओं में छाई स्टूडेंट्स के कला की रंगत
आर्ट्सकॉलेज के सांस्कृतिक समारोह ‘झंकार-2015’ की शुरुआत सोमवार को विभिन्न गतिविधियों के साथ हुई। पहले दिन साहित्यिक और फाइन आर्ट्स की प्रतियोगिताएं हुई। रंगोली, मेहंदी और फूड फेस्ट, फेस पेंटिंग में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर एस.एस. सारंगदेवोत, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण खण्डेलवाल थे। डीन प्रो. फरीदा शाह, असिस्टेंट डीन प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने विचार रखे। छात्र कल्याण सहायक अधिष्ठाता डाॅ. नवीन नंदवाना ने बताया कि पहले दिन वाद-विवाद में आरषी खान, दीपेश सिंह रावल, हिना हरपावत सत्यम प्रकाश त्रिपाठी, एलोकेशन में अली अजगर बोहरा, आरषी खान, सन्दल शर्मा, एक्सटेम्पोर में प्रियंका मीना खुशबू जैन, सिलवीया भाटी, आरषी खान, क्विज प्रतियोगिता में अनिल यादव, पंकज नायक, हिमांशु जैन, संदल शर्मा, जूही उपाध्याय, रश्मि शर्मा, मेघांशी जैन, अली अजगर बोहरा, खेमराज गाडरी, रंगोली में नीलम कलाल, मीना सोलंकी, आरती राठौड़, मेहंदी प्रतियोगिता में किरण छीपा, प्रियंका यादव प्रियंका गहलोत, आरती राठौड़, फूड फेस्ट प्रतियोगिता में पूनम पालीवाल, विमला आर्य, काव्य पाठ में संदल शर्मा केशु लाल प्रजापत, मेघांशी जैन जूही उपाध्याय, कुनिका सैन, फेस पेंटिंग में अमित सोलंकी, आफिया बन्दूकवाला, जगदीश मेनारिया, क्ले मॉडलिंग में हेमलता प्रजापति, पोस्टर मेकिंग में कुनिका सैन, कार्टूनिंग में नीतू वैष्णव, कुशाग्र जैन, आॅन स्पाॅट पेंटिंग में सरला कानावत, जगदीश मेनारिया, उदय सिंह, इंस्टालेशन में कुशाग्र जैन, स्पाॅट फोटोग्राफी में आनंदिता त्रिखा, मनीष कोठारी, कोलाज में हेमलता प्रजापति, सरला कानावत, उदय सिंह रहे।
आजके आयोजन : छात्रसंघअध्यक्ष मोहित नायक ने बताया कि तीन दिवसीय समारोह में मंगलवार को एकल समूह गायन, नृत्य प्रतियोगिताएं होगी।
‘वाणिज्यम’ की शुरुआत
कॉमर्सकॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वाणिज्यम-2015’ की भी शुरुआत हुई। पहले दिन समूह रंगोली में पायल शर्मा, कृतिका ग्रुप, एकल रंगोली में पूजा जांगिड़, प्राची मीणा, रानी कुंवर राव, सलाद सजावट में साक्षी, शालिनी करड़ा, फ्लावर मैकिंग में हिमांशु माली, डिबेट में अपार गोपाल, हितिषा खथूरिया, पलाश शर्मा, हर्षिता शर्मा, फेस पेंटिंग में नेहा ओस्तवाल, अभिषेक, दीपक, हितिषा, कार्ड मैकिंग में सविक्षा, नेहा, जया विन्या ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चंद्रसिंह कोठारी, विशिष्ट अतिथि एबीवीपी प्रदेश महासचिव रेणु मीणा थीं।
अध्यक्षता डीन प्रो. विजय श्रीमाली ने की।
आट्र्स कॉलेज में झंकार कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। भास्कर