स्वाइन फ्लू के खौफ में काढ़ा बना रामबाण
अखिल भारतीय सिंधी समाज द्वारा काढ़ा पिलाया गया।भास्कर न्यूज |
उदयपुर|स्वाइनफ्लू का खौफ के बीच आयुर्वेद काढ़ा रामबाण साबित हो रहा है। शिविर में काढ़ा पीने शहरवासी उमड़ते मिल रहे हैं। सोमवार को भी कई जगह काढ़ा वितरण कैंप लगाए गए हैं। सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय की ओर से कलड़वास रीको क्षेत्र में सुबह 10 से 5 बजे तक लगभग 3 हजार से ज्यादा लोगों को काढ़ा पिलाया गया। इसी तरह गुलामाने मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी खेमपुरा द्वारा सुंदरवास, खेमपुरा स्कूलों के 2500 बच्चों सहित कॉलोनी के लोगों को, सेंट ज्योतिबा फूले पब्लिक स्कूल द्वारा एमआईए हाईवे बाईपास चौराहा, मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित स्कूलों छात्राध्यापिकाएं सहित 3000 लोगों को काढ़ा पिलाया। अखिल भारतीय सिंधी समाज द्वारा टाउन हॉल लिंक रोड पर करीब 3 हजार लोगों काे, आयुर्वेद अनुसंधान केंद्र द्वारा गुलाब बाग रोड पर 500 को, खानपुर सिंधी पंचायत समिति द्वारा सिंधु भवन में 700 लोगों को, बालाजी सेल्स कॉर्पोरेशन द्वारा सेक्टर 4 चौराहा पर 5 हजार लोगों को, उत्तराखंड समिति द्वारा देवयांशी पंचकर्म हॉस्पिटल पर 4 हजार लोगों को, राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा 1200 को, लॉर्ड ऑवर राइजनेस ट्रस्ट द्वारा सेंट एंथोनी स्कूल में करीब 4 हजार लोगों को, महर्षि एकेडमी माध्यमिक विद्यालय, महर्षि उप्रावि एवं बंशीवाल क्लिनिक के साझे में 2500 लोगों को, गुरू नानक संस्थान, एन.सी.सी. एन.एस.एस इकाई के साझे में 2000 छात्राओं को काढ़ा तथा आरोग्यम सेवा संस्थान एवं ज्योति स्टोर के साझे में 3875 लोगों को काढ़ा पिलाया गया।
गुरू नानक संस्थान में काढ़ा पिलाते एनसीसी एनएसएस छात्राएं।
आज यहां पी सकेंगे काढ़ा
मंगलवारको सिंधी बाजार आयुर्वेद अस्पताल द्वारा बापू बाजार एवं उदियापोल चौराहे पर, जैन सोश्यल ग्रुप भामाशाह द्वारा सुबह साढ़े नौ बजे से 12 बजे तक बापूबाजार स्थित नाड़ा खाड़ा चौराहा पर, महावीर मित्र मंडल की आेर से सेक्टर 3 विकास हॉस्पिटल पर सुबह 8 से 11 बजे तक, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मेवाड़ प्रांतिक महाविद्यालय द्वारा अशोक नगर के उदासीन आश्रम में, भाजपा द्वारा अशोक नगर मैन रोड पर और फतहपुरा साइफन चौराहा के पास निशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा।