पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीसी में विसंगति पर 16 को प्रदर्शन की चेतावनी

डीपीसी में विसंगति पर 16 को प्रदर्शन की चेतावनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असिस्टेंट प्रोफेसर चयन में होगा 80-20 का अनुपात

शिक्षकसंघ प्रगतिशील ने संभागभर में करीब 900 पदों पर हुई डीपीसी में पदोन्नति पदस्थापन विसंगति को लेकर मंगलवार को उपनिदेशक माध्यमिक को ज्ञापन सौंपा है। सुधार नहीं होने को लेकर 16 फरवरी को उपनिदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल जैन ने बताया कि वर्ष 2008 से 2012 तक चयनित शिक्षकों के डीपीसी में पदस्थापन जारी नहीं किए है। इनके अलावा भी कई खामियां हैं, जिन्हें सुधारना होगा। इधर, राजस्थान पंचायती राज शिक्षक संघ ने संभाग में हुई डीपीसी को लेकर उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि डीपीसी में नियमों की पालना नहीं की गई। पूर्व में प्रमोशन ले चुके, मृत शिक्षक तथा कई शिक्षकों को दूसरे जिलों में नियुक्ति दे दी। इसके अलावा विधवा, परित्यक्ता एकल महिला को दूरस्थ अंदरूनी क्षेत्रों में लगाया है। संघ जिला अध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने डीपीसी में सुधार की मांग की है।