पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शहर में पिलाया काढ़ा

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए शहर में पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू से शहर के लोगों को बचाव के लिए मंगलवार को भी कई संगठनों ने काढ़ा दवाई वितरित की। राजस्थान विद्यापीठ के होम्योपेथी चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा बीएन संस्थान में होम्योपेथी दवा का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वाइन फ्लू के बचाव के बारे में बताया गया। जैन सोश्यल ग्रुप भामाशाह द्वारा बापूबाजार में वैद्य शोभालाल औदिच्य के निर्देशन में तैयार कराए गए जड़ी बूटी युक्त काढ़ा वितरित किया गया। सब्जी मंडी युवाज एवं झूलेलाल सेवा समिति द्वारा सविना स्थित फल-सब्जी मंडी में, अशोक नगर मेन रोड स्थित श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर उदासीन आश्रम पर, बंग समाज भूपालपुरा, महावीर मित्र मंडल द्वारा सेक्टर 3 में, राउप्रावि फांदा, वार्ड 51, राजकीय आयुर्वेद औषधालय, निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में भी आमजन को काढ़ा बांटा गया। कई संस्थानों ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पेमप्लेट भी वितरित किए।

आजयहां होगा वितरण

राष्ट्रीयहिंदू परिषद द्वारा बुधवार को हनुमान मंदिर रामपुरा चौराहा पर निशुल्क काढ़े का वितरण किया जाएगा।

सिंधी युवाज द्वारा काढ़ा वितरण किया गया।

बीएन संस्थान में दवाई का वितरण किया गया।

अशोक नगर में काढ़ा पिलाते हुए।

जैन सोश्यल ग्रुप भामाशाह का काढ़ा वितरण कार्यक्रम।